| ISBN | 9789351867524 |
|---|---|
| Lekhak | |
| Prakashak |
बातचीत की कला
150.00
प्राणियों में मनुष्य ही ऐसा प्राणी है, जो बातचीत द्वारा अपने विचारों और अपने सुख-दुःख की बातों को व्यक्त करने तथा दूसरों के विचारों और सुख-दुःख की बातों को समझने की क्षमता रखता है। मनुष्य ने बातचीत के अपने इस विशेष गुण को आदिकाल से आज तक किए गए प्रयोगों एवं अभ्यासों द्वारा विकसित किया और सँवारा है।
बातचीत विचारों के आदान-प्रदान का सबसे सरल माध्यम है, जिससे हम किसी पर भी अपनी छाप छोड़ सकते हैं, अपने व दूसरों के अनेक अव्यक्त गुणों को उभारकर सामने ला सकते हैं और दूसरों के गुणों को ग्रहण कर लाभान्वित हो सकते हैं। बातचीत एक कला ही नहीं वरन् एक विज्ञान भी है और उसी तरह इसके क्रमानुगत निश्चित नियम भी हैं। विज्ञान के रूप में प्रयोग द्वारा हम इसका विकास करते हैं और कला के रूप में हम इसके निरंतर अभ्यास से इसमें दक्षता प्राप्त करते हैं।
बातचीत की कला में प्रवीण लोग निश्चय ही जीवन का सबसे अधिक आनंद ले सकते हैं। बोल-व्यवहार की कला का शिक्षण तथा निरंतर अभ्यास मनुष्य जीवन को सुखी, सुखद और सार्थक बनाने का सबसे महत्त्वपूर्ण साधन है। यह दुर्भाग्य की बात है कि हमारे देश में प्रायः इस कला के शिक्षण और साधना की उपेक्षा की जाती है। इसीलिए हमारे घरों और समाज में होनेवाले तरह-तरह के अनावश्यक विवाद और विग्रह के कारण सुख-शांति की कमी पाई जाती है।
इसी कमी को पूरा करने के लिए प्रस्तुत है पुस्तक—‘बातचीत की कला’। निश्चित ही यह पुस्तक युवा पीढ़ी को इस कला का व्यावहारिक ज्ञान देकर उसके निरंतर अभ्यास द्वारा उनका पारिवारिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक जीवन सुखी, सुखद और सफल बनाने में सहायक होगी।

Ek Sarthak Vikalp Ekatma Manav Darshan
Vibhajan ni karunantika
Jagadguru Sankracharya
Chintansarita 1
Mari Jammu Kashmir Pravash Katha
भारत का वीर योद्धा महाराणा प्रताप
भारत का दलित विमर्श
1000 भारतीय संस्कृति प्रश्नोत्तरी
Veer Hakikat Rai
Rashtriya Swayamsewak Sangh
Samrat Chandragupt Maurya
शिवाजी के मैनेजमेंट सूत्र
पं. दीनदयाल : प्रेरक विचार
Prarthna Ek Mantra
तीन तलाक
Bhagat Singh
Manbhai Bhatt
Shree Guruji
मैं आर्यपुत्र हूँ
Vinod Kinarivala 



Reviews
There are no reviews yet.